Jindal Steel Limited का बड़ा कमाल: CSA स्कोर में 42 अंकों की छलांग, दुनिया की टॉप 11 स्टील कंपनियों में शामिल

रायपुर। जिन्दल स्टील ने कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट (CSA) में जबरदस्त सुधार करते हुए अपना स्कोर 30 से बढ़ाकर 72 कर लिया है। शानदार प्रदर्शन के दम पर कंपनी को Sustainability Yearbook 2026 में जगह मिली है।
दुनिया की 9200 से अधिक कंपनियों में से केवल 848 को सूची में स्थान मिला, जबकि स्टील सेक्टर की 129 कंपनियों में से महज 11 का चयन हुआ।
कंपनी का ESG स्कोर 37 से बढ़कर 74 पहुंच गया है। डिस्क्लोजर रेट 96% रही, वहीं ‘ट्रांसपेरेंसी एवं रिपोर्टिंग’ में 100/100 अंक हासिल कर उद्योग औसत (46) से कहीं आगे रही।
पर्यावरण नीति में 99/100 और क्लाइमेट गवर्नेंस में 100/100 अंक पाकर कंपनी ने सस्टेनेबिलिटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है। जिन्दल स्टील 2030 तक कार्बन उत्सर्जन में 30% कटौती और 2047 तक नेट-जीरो लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कंपनी प्रबंधन ने इसे टीमवर्क और पारदर्शी रिपोर्टिंग का परिणाम बताया है।