टीम प्रहरी का डंडा: संतोषीनगर–बोरियाखुर्द मार्ग अतिक्रमणमुक्त, 25 ठेले जब्त

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में टीम प्रहरी अभियान के तहत संतोषी नगर मुख्य मार्ग, कौशल्या विहार व बोरियाखुर्द मार्ग पर अतिक्रमण हटाया गया।
अभियान के दौरान करीब 25 ठेले जब्त किए गए और कब्जाधारी दुकानदारों पर 10 हजार रुपये का ई-चालान किया गया। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि दोबारा सड़क घेरने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अभियान से प्रमुख मार्गों पर यातायात सुगम हुआ है और लोगों को जाम से राहत मिली है।