माँ के आशीर्वाद से धन्य हुए मुख्यमंत्री, बगिया में उमड़ा जनसैलाब

रायपुर। विष्णुदेव साय का 62वाँ जन्मदिवस उनके गृहग्राम बगिया में उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। घर पहुंचकर उन्होंने माता श्रीमती जसमनी देवी का आशीर्वाद लिया। दिनभर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों का बधाई देने तांता लगा रहा।
राम सदन में सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री परिवार सहित शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने इचकेला की प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास की प्रतिभावान छात्राओं को 15 क्रिकेट किट भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।
बगीचा से आए पहाड़ी कोरवा समाज के प्रतिनिधियों ने पारंपरिक वेशभूषा में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने जनस्नेह को अपनी सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।