नई दिल्ली/रायपुर, 21 जुलाई 2025
संसद सत्र के पहले ही दिन ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विपक्ष के हंगामे पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि यह सैन्य अभियान भारत के पराक्रम, रणनीति और स्वाभिमान का प्रतीक है, जिस पर राजनीति करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
“जहां सेना का शौर्य और राष्ट्रीय सुरक्षा की बात हो, वहां राजनीति नहीं, एकता होनी चाहिए,” उन्होंने कहा।
सांसद ने विपक्ष से जिम्मेदारी से पेश आने और देश की छवि को नुकसान न पहुंचाने की अपील की। साथ ही सभी से देश की प्रगति में सहयोगी बनने का आग्रह किया।

