रायपुर, 5 जुलाई 2025 – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर की महिला केंद्रित ब्रांड जशप्योर को ग्लोबल पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है। अब इसका ट्रेडमार्क उद्योग विभाग को सौंपा जाएगा, जिससे उत्पादन, ब्रांडिंग और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक इसकी पहुँच को बल मिलेगा।
जशप्योर ब्रांड जशपुर की आदिवासी महिलाओं द्वारा प्राकृतिक वनोपज से तैयार रसायनमुक्त और पोषणयुक्त उत्पादों के लिए जाना जाता है। महुआ नेक्टर, रागी लड्डू, कोदो पास्ता जैसे उत्पाद अब देशभर के स्टोर्स और एयरपोर्ट्स पर भी उपलब्ध होंगे।
वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में मिली शानदार प्रतिक्रिया और रेयर प्लेनेट के साथ हुए एमओयू के बाद जशप्योर ‘लोकल टू ग्लोबल’ की राह पर अग्रसर है। इस निर्णय से महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा और आदिवासी समुदाय को अधिक रोजगार के अवसर मिलेंगे।

