गुढियारी में सट्टा लिखते दो आरोपी गिरफ्तार, 22 हजार से अधिक नकदी जब्त

रायपुर। गुढियारी थाना क्षेत्र के खालबाड़ा इलाके में पुलिस ने सट्टा पट्टी के जरिए जुआ संचालित करते दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 22,290 रुपये नकद, सट्टा पट्टियां, बोर्ड और पेन जब्त किए गए।
पुलिस के अनुसार खालबाड़ा में बांस के पेड़ के पास सट्टा लिखे जाने की सूचना पर दबिश दी गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेंद्र कोठले और वरुण सोनी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।