दिल्ली/रायपुर | छत्तीसगढ़ स्थापना की रजत जयंती से पहले रायपुर को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा दिलाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसी कड़ी में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात कर प्रस्ताव सौंपा।
सांसद ने रायपुर एयरपोर्ट की कैपेसिटी बढ़ाने, नया टर्मिनल बनाने, और अंतरराष्ट्रीय कार्गो सेवा शुरू करने की भी मांग की। इसके साथ ही भिलाई के नंदनी एयरपोर्ट में फ्लाइंग स्कूल खोलने और रायपुर से बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर के लिए हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने का आग्रह किया।
मंत्री नायडू ने प्रस्ताव पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुलाकात में रायपुर एयरपोर्ट कमेटी के सदस्य और एविएशन विशेषज्ञ डॉ. सुमीत सुशीलन भी मौजूद थे।

