देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक धराया

रायपुर।धरसींवा थाना क्षेत्र के ग्राम सड्डू प्रतिक्षालय के पास एण्टी क्राइम व सायबर यूनिट की टीम ने एक युवक को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश नायक (24), निवासी सिमगा, बलौदा बाजार के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 देशी कट्टा और 01 जिंदा कारतूस बरामद किया। वैध दस्तावेज न पेश करने पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध क्रमांक 333/25 दर्ज कर कार्यवाही की गई है।

यह कार्यवाही आईजी अमरेश मिश्रा, एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

टीम में धरसींवा थाना प्रभारी राजेन्द्र दीवान, एण्टी क्राइम प्रभारी परेश पांडेय सहित कई अधिकारी शामिल रहे।