रायपुर | 15 जुलाई 2025
रायपुर के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुर्रा स्थित महर्षि ढाबा के पास सट्टा खेलते दो आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में किशन गिलहरे (23) और अजय कुमार साहू (48) शामिल हैं।
एण्टी क्राइम और साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि ढाबे के पास सट्टा चल रहा है। सूचना पर गोबरा नवापारा पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेड मारा। मौके से ₹7,230 नकद और सट्टा पर्ची बरामद हुई।
आरोपियों पर जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई में निरीक्षक दीपेश जायसवाल व साइबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश पांडे सहित टीम का सराहनीय योगदान रहा।

