मुख्यमंत्री साय ने ‘प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़ 2024’ में दी शिरकत

रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी के कोर्टयार्ड मैरियट में आयोजित दैनिक भास्कर के ‘प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़ 2024’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, खेल, कला सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम करने वालों को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित विभूतियों को बधाई दी और दैनिक भास्कर की पहल की सराहना की। कहा— “ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक माहौल बनता है, लोग प्रेरित होते हैं।”

कार्यक्रम में दैनिक भास्कर छत्तीसगढ़ के संपादक शिव दुबे और बिजनेस हेड देवेश सिंह मौजूद रहे। दुबे ने कहा— “हर साल ये अवॉर्ड उन लोगों को समर्पित होते हैं, जो समाज में बदलाव ला रहे हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा— “प्रधानमंत्री मोदी ‘मन की बात’ से देश के इन नवाचारों को मंच दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ भी इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।”

नक्सल मुद्दे पर बोले— “मजबूत नीति और इच्छाशक्ति से छत्तीसगढ़ को जल्द ही इस समस्या से मुक्ति मिलेगी।”