बलरामपुर। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने बुधवार को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में सड़क, पुल व भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने लंबित कार्यों में तेजी लाने, नियमित मॉनिटरिंग करने तथा लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी कर ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए।
सचिव ने विभिन्न सड़क परियोजनाओं, भवन निर्माण कार्यों और अधोसंरचना परियोजनाओं की समीक्षा की। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-343 और कंठीघाट में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण कर अधिकारियों को बारिश से पहले नाली व जल निकासी सहित अधूरे कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क एवं पुल निर्माण में गुणवत्ता और सड़क सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा।

