संवाद से समाधान के तहत ट्रांसपोर्टरों से संवाद, समस्याओं के समाधान का भरोसा

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा “संवाद से समाधान” अभियान के तहत होटल एंट्री प्वाइंट में ट्रांसपोर्टरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसीपी मयंक गुर्जर, एडीसीपी मरकाम व एसीपी लामा की उपस्थिति में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई।
ट्रांसपोर्टरों ने पार्किंग, यातायात, सुरक्षा व अतिक्रमण से संबंधित मुद्दे रखे। अधिकारियों ने समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन देते हुए कानून-व्यवस्था में सहयोग व यातायात नियमों के पालन की अपील की। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।