रायपुर। “संवाद से समाधान” कार्यक्रम के तहत अंतरराज्यीय बस स्टैंड भाठागांव स्थित पुलिस सहायता केंद्र में डीसीपी वेस्ट जोन संदीप पटेल ने बस संचालकों व एजेंट्स की बैठक ली। बैठक में यात्रियों की सुरक्षा, महिला व वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा तथा बस स्टैंड परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की गई।
डीसीपी ने संचालकों को यात्रियों से सौम्य व्यवहार, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना और रात्रिकालीन यात्रा में विशेष सतर्कता के निर्देश दिए। एसीपी राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल ने भी संवाद कर समस्याओं के समाधान पर जोर दिया। संचालकों ने सुरक्षित व भयमुक्त यात्रा के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

