धारदार चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार

रायपुर। पंडरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एण्टी क्राइम व साइबर यूनिट तथा पंडरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दलदलसिवनी इलाके से ओम साहू और मुकेश धीवर उर्फ माइकल को पकड़ा गया।
दोनों के कब्जे से धारदार चाकू जब्त कर आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मुकेश धीवर उर्फ माइकल थाना पंडरी का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ मारपीट, हत्या व आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज