रायपुर। नॉर्थ जोन में अपराध नियंत्रण के तहत पुलिस ने 72 चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों व आपराधिक तत्वों को थानों में हाजिर कर परेड कराई और सख्त समझाइश दी। यह कार्रवाई उरला, खमतराई, गुढ़ियारी, पंडरी व खम्हारडीह क्षेत्रों में की गई।
पुलिस ने अपराध से दूर रहने, साप्ताहिक हाजिरी देने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो-वीडियो व रील अपलोड करने वालों को भी चेतावनी दी गई कि दोबारा ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

