राजनांदगांव। 6 सितंबर की शाम से 7 सितंबर सुबह 9 बजे तक गणेश विसर्जन झांकी के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। यातायात पुलिस ने एडवायजरी जारी करते हुए फरहद चौक, ट्रांसपोर्ट नगर, मोहारा बायपास, गठुला और सीआईटी बायपास से आने वाले भारी व हल्के चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है।
डोंगरगांव व बालोद से आने वाले दुपहिया वाहनों के लिए साईंस कॉलेज, गुजराती स्कूल व बख्शी स्कूल में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। तुमड़ीबोड़ व सुकुलदैहान से आने वालों को प्यारेलाल स्कूल में वाहन पार्क करना होगा। खैरागढ़ व दुर्ग की ओर से आने वालों के लिए स्टेट स्कूल व फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग रहेगी।
मानव मंदिर चौक पर झांकियां तीन दिशाओं से प्रवेश कर आजाद चौक, भारत माता चौक, रामाधीन मार्ग होते हुए गंज चौक से शहर से बाहर जाएंगी।
– यातायात पुलिस, राजनांदगांव

