रायपुर। गणेशोत्सव के तहत 8 सितंबर को गणेश विसर्जन झांकी का भव्य आयोजन होगा। चल समारोह रात 8 बजे तेलघानी नाका से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए महादेव घाट पहुंचेगा।
झांकी मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन रात 8 बजे से प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन व पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था की है।
वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग जैसे रिंग रोड-1, रिंग रोड-2, काठाडीह, दतरेंगा आदि से आवागमन की अपील की गई है। श्रद्धालुओं के लिए शहीद स्मारक भवन, गांधी मैदान, इंडोर स्टेडियम और ईदगाह भाठा मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
– यातायात पुलिस रायपुर

