रायपुर: वुमन्स फॉर ट्री और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में होगा पौधरोपण

रायपुर। महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम उद्यान विभाग की सलाहकार समिति की बैठक अध्यक्ष भोलाराम साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्षदों और अधिकारियों की मौजूदगी में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘वुमन्स फॉर ट्री’ और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जोनवार उद्यानों के विकास और संधारण की जिम्मेदारी स्थानीय उद्यान विभाग को सौंपने के निर्देश भी दिए गए। आयुर्वेदिक व थीम आधारित उद्यानों की योजना पर भी चर्चा हुई। साथ ही प्लेसमेंट एजेंसी व ठेका कर्मचारियों की जानकारी, मियावाकी प्लांटेशन और संसाधनों की स्थिति की समीक्षा कर बिंदुवार निर्देश दिए गए।