रायपुर। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने मंगलवार को राजस्व अमले की बैठक लेकर सभी 70 वार्डों में गैर मूल्यांकित संपत्तियों का सर्वे कर नियमानुसार संपत्ति कर निर्धारण के निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त यू.एस. अग्रवाल, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे सर्वे में सहयोग करें और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराएं ताकि भविष्य में कार्रवाई से बचा जा सके। साथ ही समय पर संपत्ति कर जमा करने की भी अपील की गई है।

