श्रीगुरू पूर्णिमा पर महापौर ने दी शुभकामनाएं, स्वच्छता फीडबैक देने की अपील

रायपुर। महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़ और संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी ने नगरवासियों को श्रीगुरू पूर्णिमा (10 जुलाई) की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गुरु का जीवन में विशेष महत्व है और उनके आशीर्वाद से सुख, समृद्धि और शांति प्राप्त होती है।

तीनों जनप्रतिनिधियों ने नगरवासियों से राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में रायपुर को शीर्ष रैंक दिलाने के लिए मोबाइल ऐप के जरिए स्वच्छता फीडबैक देने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ रायपुर के लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।