रायपुर। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत हुआ। विमान से उतरते ही विवेकानंद टर्मिनल पर बसंत अग्रवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत किया। भारत माता चौक से रथयात्रा की शुरुआत हुई, जहां बरसात में भी फूलों की वर्षा कर जनसमूह ने उनका अभिनंदन किया।
शुक्रवारी बाजार, गुढियारी, परशुराम चौक सहित पूरे मार्ग में व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने रंगोली व पुष्पवर्षा से स्वागत किया। हनुमान मंदिर पहुंचते ही शास्त्रीजी ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। अवधपुरी मैदान में पहुंचने पर अग्रवाल परिवार द्वारा आरती कर स्वागत किया गया, तत्पश्चात वे व्यासपीठ पर विराजमान हुए।

