रायपुर, | रामकुंड क्षेत्र में चाकू लहराकर आम जनता को डरा रहा युवक अभय तांडी (उम्र 20) को आजाद चौक पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को चाकू सहित पकड़ा। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

