रायपुर, |रायपुर पुलिस ने चोरी की दोपहिया वाहन के साथ एक आरोपी दीपक निर्मलकर उर्फ गोपाल (उम्र 23), निवासी मुर्रा भट्ठी, थाना गुढ़ियारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की TVS Raider बाइक (कीमत approx 60हजार रुपए बरामद की गई है।
प्रार्थी दानेश्वर निर्मलकर ने खमतराई थाने में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच कर आरोपी को पकड़ा।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सचिन सिंह, निरीक्षक परेश पांडेय और साइबर यूनिट की टीम की अहम भूमिका रही।

