रायपुर |थाना आजाद चौक क्षेत्र में रामकुंड इंडियन क्लब के पास चाकू लहराकर आम लोगों को डराने वाले युवक गगन सोना (उम्र 20) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मौके पर हथियार सहित पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

