गौरक्षा और वाहन सुरक्षा अभियान: रायपुर पुलिस ने मवेशियों को पहनाए रेडियम कॉलर

रायपुर, 19 जुलाई |बरसात में सड़कों पर बैठने वाले मवेशियों से हो रही दुर्घटनाओं को रोकने रायपुर पुलिस ने “गौरक्षा एवं वाहन चालक सुरक्षा” अभियान शुरू किया है। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर शहरभर के मवेशियों को रेडियम कॉलर पहनाकर रोड से हटाया जा रहा है।

पुलिस ने 2000 रेडियम कॉलर सभी ट्रैफिक थाना और NH-53 पर तैनात हाइवे पेट्रोलिंग टीम को वितरित किए हैं। सीसीटीवी एसोसिएशन रायपुर ने भी 2000 रेडियम बेल्ट दान दिए।

पिछले डेढ़ साल में मवेशियों से जुड़ी सड़क दुर्घटनाओं में 12 लोगों की मौत और 4 लोग गंभीर घायल हुए हैं। पुलिस ने मवेशी मालिकों से भी अपील की है कि वे पशुओं को सड़कों पर न छोड़ें।

कार्यक्रम में ASP ट्रैफिक डॉ. प्रशांत शुक्ला, DSP सतीष ठाकुर समेत यातायात थाना प्रभारी व एसोसिएशन सदस्य मौजूद रहे।