रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में चिकन सेंटर कर्मचारी नरेश कुमार धीवर की हत्या के मामले में आरोपी सुनील चौहान (28 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 20 अप्रैल को चिकन खरीदने आए सुनील से पैसे मांगने पर विवाद हुआ, जिसके बाद उसने नरेश को सीढ़ियों पर पटक दिया। गंभीर चोट लगने से नरेश कोमा में चला गया और 22 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। आरोपी को 26 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।

