पुलिस ने अवैध चाकू रखने के आरोप में आदतन अपराधी को किया गिरफ्तार

रायपुर। थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने अवैध चाकू रखने के आरोप में आदतन अपराधी गजेंद्र यादव (25) को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी छीरा पारा क्षेत्र में चाकू के साथ घूम रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को भागते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार स्टील का चाकू बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध क्रमांक 161/2025 दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश में चाकूबाजों के खिलाफ अभियान के तहत की गई।