रायपुर। थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अश्विनी नगर सामुदायिक भवन के पास जुआ खेलते 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹5500 नकद, 52 पत्तियों की ताश की गड्डी और एक पुरानी अखबार जब्त की है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, शहर के लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में की गई।
मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बसंत सोना (46), सुशील वर्मा (43), राकेश शाहा (43) और ओमप्रकाश देवांगन (38) शामिल हैं। सभी आरोपी रायपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं।
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 162/2025 धारा 3 जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर उन्हें दिनांक 26.04.2025 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का यह अभियान जुआ, सट्टा जैसे अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सतत रूप से जारी रहेगा।

