सूने मकान में चोरी करने वाला किशोर चंद घंटों में गिरफ्तार, 12 लाख की संपत्ति बरामद

रायपुर न्यूज़ अपडेट | गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक स्थित एक सूने मकान में घुसकर चोरी करने वाले विधि संघर्षरत बालक को एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट व गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर व नकदी सहित कुल ₹12 लाख की मशरूका बरामद की गई।

महिला शिकायतकर्ता मीना रंगारी शादी समारोह में गई थीं, इसी दौरान उनके घर का ताला तोड़कर लॉकर से जेवर व नकदी चोरी कर ली गई थी। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी व मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़कर कार्यवाही की।

अपराध क्रमांक 299/25, धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज।
टीम में गुढ़ियारी थाना व एण्टी क्राइम यूनिट के अधिकारी-कर्मचारियों की रही अहम भूमिका।