दो साल तक विधवा महिला से शादी का झूठा वादा कर करता रहा शोषण, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर न्यूज | गुढियारी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दो साल तक विधवा महिला से शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी अजय सोनी (36), निवासी संतोषी नगर, काठाडीह रोड, थाना मुजगहन, रायपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

आरोपी ने महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर शादी का झूठा प्रलोभन देते हुए लंबे समय तक संबंध बनाए और अंत में शादी से इनकार कर दिया। शिकायत पर गुढियारी पुलिस ने FIR दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की।

प्रकरण क्रमांक 289/2025, धारा 64(1), 64(2) BNS के तहत मामला दर्ज।