IGKV में ABVP कार्यक्रम का NSUI ने किया विरोध, कुलपति पर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर। NSUI ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में ABVP के कार्यक्रम का विरोध करते हुए कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल पर RSS एजेंडा थोपने का आरोप लगाया। NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने विश्वविद्यालय का घेराव किया।

शर्मा ने कहा कि शिक्षा संस्थानों का “संघीकरण” हो रहा है और छात्रों की समस्याएं अनदेखी की जा रही हैं। NSUI ने राष्ट्रपति से कुलपतियों को बर्खास्त करने की मांग की।

प्रदर्शन में NSUI के कई प्रमुख छात्र नेता शामिल रहे। संगठन ने राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है।