रायपुर। थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शेख शाहरुख, पंकज आसवानी और शेख अजहर ने 22 जून को युवक दुर्गेश निषाद से चांदी का ब्रेसलेट, सोने की बाली, दो मोबाइल और फोन पे से ₹10,000 की लूट की थी। आरोपियों ने वारदात शराब पीने के लिए अंजाम दी थी।
पुलिस ने आरोपियों से एक स्कूटी, चाकू, चांदी का ब्रेसलेट, दो मोबाइल और ₹3850 नकद जब्त किए हैं। कुल जब्त सामग्री की कीमत करीब ₹48,500 है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई, जिसमें थाना प्रभारी योगेश कश्यप व टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रायपुर पुलिस का “क्राइम पर कंट्रोल” अभियान जारी।

