डूमरतराई में दुकान का दीवार फाड़कर चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। माना थाना क्षेत्र स्थित डूमरतराई में एक खिलौना दुकान का पिछला हिस्सा फाड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए आरोपियों में खगेश उर्फ छोटू पाल, विक्की ध्रुव और विकास साहू शामिल हैं। इनसे चोरी का मॉनिटर, नकदी, एक दोपहिया वाहन व औजार जब्त किए गए हैं। आरोपी खगेश पूर्व में भी मारपीट व चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।

आरोपियों के खिलाफ थाना माना में अपराध क्रमांक 210/25 धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कार्रवाई एंटी क्राइम यूनिट और थाना माना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।