अवैध शराब बेचते युवक को आजाद चौक पुलिस ने भेजा जेल

रायपुर। घोड़ाई तालाब पार रामकुंड इलाके में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर आजाद चौक पुलिस ने आरोपी राजकुमार वर्मा (37) को रंगे हाथ पकड़ा।

पुलिस ने उसके कब्जे से 45 पौवा देशी शोले मशाला मदिरा (कुल 8.100 बल्क लीटर), कीमत 4500 रुपए और 660 रुपए नगद जब्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।