रायपुर। माना कैंप थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में हथियार लहराते दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बटनदार चाकू जब्त किए गए हैं। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पहले मामले में आरोपी रामेश्वर साय पैकरा (40), निवासी जशपुर, डुमरतराई सब्जी मंडी के पास लोगों को डराता मिला। दूसरे मामले में मुकुल ध्रुव (28), निवासी कुशालपुर, माना मोड़ ऑटो स्टैंड के पास चाकू लहराते पकड़ा गया।
एसएसपी लाल उमेंद सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई एएसपी विवेक शुक्ला और सीएसपी लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन में की गई।

