रायपुर। खरोरा पुलिस ने ग्राम भण्डारपुरी मोड़ के पास एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा है। आरोपी लकेश्वर धीवर (31 वर्ष) के कब्जे से 32 पौवा शोले देशी मदिरा मसाला शराब (कुल 5.76 लीटर) व 100 रुपये बिक्री रकम जब्त की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिस पर दबिश दी गई। आरोपी के पास शराब बिक्री के कोई दस्तावेज नहीं थे। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर की गई।

