रायपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पंडरी स्थित एक बॉयज़ हॉस्टल में लैपटॉप और मोबाइल चोरी करने वाले तमिलनाडु के तीन अंतर्राज्यीय चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 लैपटॉप, 3 मोबाइल और महत्वपूर्ण दस्तावेज कुल कीमत लगभग ₹1.5 लाख बरामद किए गए।
28 जुलाई को तीन कमरों से चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की मदद से आरोपियों को रेलवे स्टेशन पास एक होटल से धरदबोचा। गिरफ्तार आरोपी वेल्लोर (तमिलनाडु) के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ BNS की धारा 331(4), 305 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
यह सफलता एंटी क्राइम व साइबर यूनिट और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली।

