रायपुर। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने शनिवार को ऑटो व ई-रिक्शा में क्यूआर कोड चस्पा अभियान की शुरुआत की। क्यूआर कोड स्कैन कर यात्री चालक व वाहन की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। 15 दिनों में 15,047 ऑटो-ई-रिक्शा के ऑनलाइन पंजीयन के लिए रायपुर पुलिस का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। कार्यक्रम में यातायात, साइबर, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा से जुड़ी जागरूकता फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया। पुलिस ने नागरिकों से क्यूआर कोड लगे ऑटो-ई-रिक्शा का ही उपयोग करने की अपील की।

