रायपुर। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम के माध्यम से युवती की निजी फोटो लेकर उन्हें अश्लील रूप में पोस्ट कर वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी सोहेब सिद्दीकी (21) को गिरफ्तार किया है। आरोपी कबीर नगर का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया है। मामले में बीएनएस, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने और साइबर अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

