राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डोंगरगांव तहसील के ग्राम खुज्जी, बघमार, साल्हे, लक्ष्मणभरदा, गनेरी-मनेरी, नादिया तथा छुरिया तहसील के नागरकोहरा, बरछाटोला, कल्लूटोला, मोतीपुर और बंशीबंजारी क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान खनिज अमले ने रेत और मुरूम के अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर कार्रवाई की। नागरकोहरा निवासी भारत साहू के स्वामित्व की जेसीबी (सीजी 08 एडब्ल्यू 3323) और हाइवा (सीजी 08 एएच 7389) सहित मुरूम-मिट्टी को जब्त कर चिचोला थाने के सुपुर्द किया गया।
वहीं पाण्डुका निवासी तिरथदास साहू के स्वामित्व की जॉन डियर सोल्ड ट्रैक्टर तथा लक्ष्मणभरदा निवासी भानूराम गोड़ के स्वामित्व की स्वराज सोल्ड ट्रैक्टर को रेत के साथ जब्त कर डोंगरगांव थाने में सुपुर्द किया गया है।
खनिज विभाग ने सभी मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


