नवा रायपुर में 10 व 13 मई को IPL मैच


रायपुर । नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को आईपीएल मैच होंगे। 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु व मुंबई इंडियंस तथा 13 मई को बेंगलुरु व कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला होगा।


मुख्य सचिव ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, यातायात, बिजली, पानी व आपात सेवाओं को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं, ताकि दर्शकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।