दोगुना मुनाफे का झांसा देकर महिलाओं से ठगी, महिला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। आजाद चौक थाना क्षेत्र में महिलाओं को लोन दिलाकर रकम शेयर बाजार में लगाने और दोगुनी राशि लौटाने का झांसा देने वाली महिला प्रेरणा शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रार्थिया ज्योति यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने उससे ₹3.75 लाख और अन्य महिलाओं से भी लाखों रुपये की ठगी की। आरोपी ने लोन की राशि खुद रख ली और मुनाफा दिलाने का झांसा देती रही।

मामले में अपराध क्रमांक 221/25, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।