चंद घंटों में बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

रायपुर। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे से चोरी हुई बाइक को पुलिस ने कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया। आरोपी भोजराज ठाकुर उर्फ भोजू (25), निवासी ग्राम टेमरी, महासमुंद को गिरफ्तार कर चोरी की होंडा साइन बाइक (CG 04 MB 6865), कीमत करीब ₹40,000 जप्त की गई।

प्रार्थी आकाश ढीढ़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बाइक ऑफिस के बाहर से चोरी हो गई है। मामले में एंटी क्राइम व साइबर यूनिट और गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम ने CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

पूछताछ में भोजू ने चोरी करना कबूला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की है। कार्रवाई में थाना प्रभारी बी.एल. चंद्राकर, निरीक्षक परेश पांडेय व टीम की सक्रिय भूमिका रही।