रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को मंत्रालय में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधूरी योजनाएं किसानों को लाभ से वंचित कर रही हैं। समयबद्ध कार्यों से सिंचित रकबा बढ़ेगा और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी। जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

