आदिवासी ग्रामों का जनभागीदारी से हो समग्र विकास : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के तहत आदिवासी बाहुल्य गांवों का विकास जनसहभागिता से किया जाए। प्रदेश में 1.32 लाख वॉलंटियर्स तैयार करने का लक्ष्य तय है। उन्होंने युवाओं को जोड़ने और बुनियादी सुविधाओं की कमी दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि ग्रामों में ‘आदि सेवा केंद्र’ स्थापित किए जाएंगे। धरती आबा और पीएम-जनमन जैसे अभियान भी चलाए जा रहे हैं।