रायपुर, 25 सितम्बर। राज्य शासन ने लोक निर्माण विभाग के 7 मुख्य अभियंताओं के तबादले किए हैं। आदेशानुसार आर.के. रात्रे अब बिलासपुर, नागेश जयंत दुर्ग, पी.एम. कश्यप रायपुर, एम.एल. उरांव बस्तर, ज्ञानेश्वर कश्यप राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र में पदस्थ किए गए हैं। वहीं जी.आर. रावटे को नवा रायपुर के वास्तुविद एवं डिजाइन प्रकोष्ठ, भोलाशंकर बघेल को सरगुजा और विजय सिंह कोरम को नवा रायपुर में मुख्य अभियंता (प्रशासन) बनाया गया है।

