रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व खमतराई थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 556 नग प्रतिबंधित नाइट्राजेपाम व स्पासमो टेबलेट के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
हाईटेक पार्किंग के पीछे घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपियों में फरार वारंटी अविनाश कुमार मास्टरमाइंड निकला, जो पड़ोसी राज्यों से टेबलेट मंगाकर रायपुर में सप्लाई करता था।
पुलिस ने करीब 2.62 लाख रुपये की नशीली दवाएं व सुजुकी एक्सेस वाहन जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा 22(ख) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

