ओवरब्रिज के नीचे सौदा करने पहुंचे अंतर्राज्यीय तस्कर दबोचे, 21 किलो गांजा जब्त

रायपुर पुलिस की मुजगहन थाना टीम ने नया धमतरी रोड स्थित धनेली ओवरब्रिज के नीचे कार्रवाई कर महाराष्ट्र के दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 21.206 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 10.60 लाख रुपये आंकी गई है, जब्त किया गया।
दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ जारी है।