रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए कड़े निर्देश – राजस्व मामलों का समयबद्ध निराकरण जरूरी, जनता को बार-बार पेशी पर बुलाना अब नहीं चलेगा।
मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के अधिकारियों से ली विकास कार्यों की समीक्षा।
नामांतरण, बंटवारा, भू-अर्जन और रिकॉर्ड दुरुस्ती जैसे मामलों पर सख्त कार्रवाई के संकेत।
0 ई-कोर्ट में दर्ज हों सभी राजस्व प्रकरण, ताकि ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग हो सके आसान।
0 बस्तर में विकास और सुरक्षा दोनों पर विशेष जोर, राष्ट्रीय परियोजनाओं में तेजी के निर्देश।
0 किसान पंजीयन और डिजिटल फसल सर्वे को प्राथमिकता।
0 छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव की जोरदार तैयारियां, सेवा पखवाड़ा से जोड़े जाएंगे जनकल्याण कार्यक्रम।
मुख्यमंत्री बोले – “जनता को न्याय मिले, सिस्टम पर विश्वास बढ़े, यही हमारा लक्ष्य है।”

