16 जून से शिक्षा विभाग में ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य, नहीं मिलेगी वेतन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में 16 जून 2026 से ऑनलाइन उपस्थिति और ऑनलाइन अवकाश आवेदन अनिवार्य कर दिए गए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि नियमों का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों का जून माह का वेतन रोका जा सकता है।
विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति VSK ऐप से दर्ज होगी, जबकि कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों को आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) के माध्यम से हाजिरी लगानी होगी। निर्धारित प्लेटफॉर्म पर उपस्थिति दर्ज नहीं होने पर उसे शून्य माना जाएगा।
संचालनालय ने ऑफलाइन अवकाश आवेदन पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। अब सभी छुट्टियां केवल HRMIS पोर्टल के जरिए ही स्वीकृत होंगी। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार करने वाले अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।